1 अक्टूबर से खुलेंगे 6 नेशनल पार्क - बाघ देखने के लिए शुरू हुआ ऑनलाइन बुकिंग
Aug 29, 2022
लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर हैं। मध्यप्रदेश में जुलाई से बंद सभी छह टाइगर रिजर्व एक अक्टूबर से खुल जाएंगे। जिससे टूरिस्ट बाघ, तेंदुए समेत अन्य जानवरों को एक बार फिर से करीब से देख पाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग ने सोमवार से ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। अगर आप भी बाघ, तेंदुए समेत अन्य जानवरों का पास से दीदर करना चाहते हैं तो एमपी टूरिज्म की साइट पर जाकर आसानी से टाइगर रिजर्व के लिए बुकिंग करा सकते हैं। एमपी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है।
अगर आप बुकिंग कराना चाहते हैं तो बता दें कि सुबह 11 बजे से बुकिंग ऑनलाइन तरीके से कराई जा सकती है। 29 अगस्त से 2 सितंबर तक 1 से 15 अक्टूबर के लिए बुकिंग होगी। 3 सितंबर से 16 अक्टूबर तक अगले 120 दिनों के लिए बुकिंग होगी। अगर आप परमिट बुकिंग, कैंसिल आदि के लिए जानकारी लेना है तो एमपी ऑनलाइन कस्टमर केयर नंबर 0755-6720200 पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रदेश में हैं छह टाइगर रिजर्व
प्रदेश में 6 टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क हैं। इनमें कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना, पेंच, सतपुड़ा और संजय डुबरी नेशनल पार्क शामिल हैं। मानसून आने पर यहां सभी टूरिस्टों की एंट्री 1 जुलाई को बंद कर दी जाती है। हालांकि, उनकी संख्या में 75 प्रतिशत तक कमी आ गई है, क्योंकि कोर एरिया में जानवरों की चहल-कदमी ज्यादा होती है। 30 सितंबर तक कोर एरिया बंद रहते हैं। बारिश का दौर थमने के बाद 1 अक्टूबर से कोर एरिया फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। देश में सबसे ज्यादा बाघ मध्यप्रदेश में पाए जाते हैं। अखिल भारतीय बाघ अनुमान रिपोर्ट 2018 के अनुसार मध्यप्रदेश 526 बाघों का घर है, जो देश के किसी भी राज्य के लिए सबसे अधिक है। प्रदेश में कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा और पन्ना समेत कई टाइगर रिजर्व हैं।