नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जनता में भारी उत्साह, भाजपा को मिलेगा जनता का आशीर्वाद : डिप्टी सीएम अरुण साव

Feb 07, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जनता में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि शहरी मतदाता भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों से संतुष्ट हैं और इस बार भाजपा को जनसमर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने कार्यकाल में किए गए नगरीय विकास कार्यों का उल्लेख तक नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि उनके पास बताने के लिए कोई ठोस उपलब्धि नहीं है। भाजपा सरकार ने धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था की है और किसानों को समर्थन मूल्य से अधिक राशि दी है, जबकि कांग्रेस शासन में किसानों की समस्याओं की अनदेखी की गई थी।

डिप्टी सीएम साव ने कहा कि कांग्रेस सरकार में नगरीय निकायों की उपेक्षा की गई और अब जनता उन्हें उनके कुशासन का जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी के नेता चुनाव लड़ने से ज्यादा आपस में ही लड़ रहे हैं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शराब, चावल और कोयला घोटाले जैसी घटनाएं सामने आईं, और अब जनता इसे लेकर पूरी तरह सचेत है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा अपने विकास कार्यों के दम पर नगरीय निकायों में जीत दर्ज करेगी और जनता शहरों के समग्र विकास के लिए भाजपा को आशीर्वाद देगी। कांग्रेस की आंतरिक कलह और कुशासन को देखते हुए प्रदेश की जनता अब उन्हें सत्ता से दूर रखने का मन बना चुकी है।


Subscribe to our Newsletter