मल्लिकार्जुन खरगे 22 अगस्‍त को आएंगे सागर

Aug 08, 2023


मप्र में खरगे का यह पहला चुनावी दौरा होगा

भोपाल      आगामी बाईस अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे प्रदेश के सागर जिले आएंगे। यहां वे जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। मल्लिकार्जुन खरगे का यह मध्य प्रदेश में पहली चुनावी दौरा होगा। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कार्यक्रम की तैयारी के लिए शुक्रवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। वहीं, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया को कार्यक्रम का प्रभारी बनाया है। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि मल्लिकार्जुन खरगे का सागर में कार्यक्रम 13 अगस्त को प्रस्तावित किया गया था, लेकिन उनकी व्यस्तता के कारण इसे स्थगित कर दिया था। अब वे 22 अगस्त को आ रहे हैं और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का शहडोल के ब्योहारी में कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया था, लेकिन वह भी टल गया। अब वे सितंबर में आ सकते हैं। उधर, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर और ग्वालियर में जनसभा को संबोधित कर चुकी हैं। पार्टी ने तय किया है कि वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम अलग-अलग अंचलों में कराए जाएंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 अगस्त को सागर आ रहे हैं। वे संत रविदास के मंदिर की आधारशिला रखने के साथ जनसंवाद करेंगे। इसके लिए प्रदेश भाजपा ने पांच अलग-अलग स्थानों से समरसता यात्रा निकाली है, जो सभी विधानसभा क्षेत्रों से होती हुई सागर पहुंचेगी। संत रविदास समरसता यात्रा को प्रदेश भर में बेहतर रिस्पांस मिल रहा है, यात्रा में भारी भीड जुट रही है।



Subscribe to our Newsletter