भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
Oct 30, 2026
ऑकलैंड । भारतीय टीम ने यहां मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी0 मैच में टॉस जीतकर पहले पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारतीय टीम ने इस सीरीज में पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। ऐसे में इस मैच के परिणाम से सीरीज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। वहीं, मेजबान टीम न्यूजीलैंड इस मैच को जीतकर अपनी लय हासिल करना चाहेगी। भारतीय टीम ने इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को शामिल नहीं किया है।
दोनों टीमों का दल इस प्रकार है :
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे।
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, इशान किशन, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव।