सूने मकान से 5 लाख के जेवर, 3 लाख के नगदी पार
Sep 08, 2026
जबलपुर, । माढ़ोताल थाना अतंर्गत स्टार सिटी फेस 4 में एक सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लगभग 5 लाख के जेवर और तीन लाख रुपए नगदी चोरी कर ले गए|
माढ़ोताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टार सिटी फेस 4 गली नंबर 4 माढ़ोताल निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र सिंह बैस गत दिवस घर पर ताला लगाकर परिवार सहित सागर निवासी अपनी बीमार भाभी प्रतिमा को देखने गया था |
दूसरे दिन मकान मालकिन प्रतिभा पटेल ने उसे फोन पर चोरी की सूचना दी, सूचना मिलते ही वह अपने घर आया तो देखा कि कमरे के मेन गेट का ताला और आलमारियों का लॉकर टूटा था| आलमारी में रखे उसके पत्नी गरिमा चौहान के सोने के 2 मंगलसूत्र, 4 चूड़ी, 2 चैन, 7 अंगूठी, 1 जोड़ी टाप्स, 1 जोड़ी झुमकी, 1 जोड़ी लटकन, चांदी का ब्रेसलेट, 2 जोड़ी पायल, 2 जोड़ी बिछिया तथा कुछ अन्य जेवरात तथा नगदी 3 लाख रूपये अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।