भारत के खिलाफ होने वाले टी20 मुकाबले के लिए जापान ने घोषित की टीम

कादोवाकी-फ्लेमिंग करेंगे कप्तानी 

टोक्यो। जापान क्रिकेट एसोसिएशन ने 22 सितंबर को भारत के साथ राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर होने वाले टी20 मुकाबले के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। यह पहला अवसर होगा जब दोनो ही टीमों के बीच कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा।

वहीं इससे पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी कहा था कि दोनो टीमें मुकाबले को लेकर उत्साहित हैं। सुजुकी कप का ये मुकाबला तोचिगी प्रान्त के सानो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा! इस मैच में जापान क्रिकेट टीम की कप्तानी केंडेल कादोवाकी-फ्लेमिंग करेंगे। 

उन्होंने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 55 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं।  इन मैचों की 54 पारियों में उन्होंने 38.18 की औसत और 139.41 के स्ट्राइक रेट से 1871 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 12 अर्धशतक लगाये हैं। उनका सबसे अधिक स्कोर 114 रनों का रहा है। अब देखना होगा कि वह भारतीय टीम के खिलाफ किस प्रकार से खेलते हैं। 

बीसीसीआई की ओर से कहा गया है कि ये मुकाबला स्पोर्ट 75 पहल का पहला कदम होगा। यह पहल जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई एक बैठक में हुए समझौते को लेकर है। इसका लक्ष्य खेल के क्षेत्र में दोनो के बीच सहयोग बढ़ाना है। 

भारत के खिलाफ टी20 मैच के लिए 15 सदस्यीय जापानी टीम इस प्रकार है। 

केंडेल कादोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ली हारा-हिंज, बेंजामिन इटो-डेविस, कोहेई कुबोटा, वतरू मियाउची, रेओ सकुरानो-थॉमस, एलेक्स शिराई-पैटमोर, शोमा सुगाया-स्लेटर, डेक्लान सुजुकी, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा, लाचलान यामामोटो, एलेस्टर कादोवाकी-फ्लेमिंग, जेक कुसुदा-नायरन, त्सुयोशी तकादा। 



Subscribe to our Newsletter