४ दिवसीय छठ महापर्व का धूमधाम से समापन

Nov 20, 2023

उदयमान सूर्य भगवान को दिया अर्घ्य 

जबलपुर, । महापर्व छठ के प्रति उत्तर भारतीयों में अभूतपूर्व उत्साह एवं उमंग संस्कारधानी में दिखा। नए और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर छठ पूजा शमिल हुए। सूूर्य उपासना के चार दिवसीय पर्व छठ महोत्सव का व्रतधारियों ने सोमवार की सुबह उदयमान सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के बाद समापन किया। इसके पूर्व व्रतियों ने रविवार की शाम को सूर्य देव को अर्घ्य देकर पूजन-अर्चन किया था। नर्मदा तट के घाटों एवं शहर के तालाबों में भक्तजन व व्रतधारियों ने छठ पर्व का प्रसाद बनाया और बांस की टोकरी में अर्घ्य का सूप लेकर अस्तांचल को जाते सूर्य को जल और दूध का अर्घ्य दिया। उसके बाद सोमवार को उदीयमान सूर्य का अर्घ्य देकर छठ माता से आशीर्वाद लिया। उत्तरप्रदेश बिहार महासंघ के तत्वावधान में संस्कारधानी में चार दिवसीय छठ पर्व भारी धूमधाम के साथ मनाया गया। उत्तरप्रदेश और बिहार की विशिष्ट संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले छठ महोत्सव का आयोजन नगर के १८ से अधिक स्थानों पर किया गया। जहां पर छठ व्रती महिलाओं और पुरुषों ने विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न की और भगवान सूर्यदेव से संतान, संपन्नता और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। शहर मे दिनभर प्रसाद वितरण का दौर चला। 

सूर्यास्त और सूर्योदय में की गई महाआरती............

उत्तरप्रदेश सेवा संघ के तत्वाधान मे आधरताल तालाब के घाट मे भगवान सूर्य का पूजन और महाआरती का आयोजन किया गया। रविवार की शाम सूर्यास्त और सोमवार की सुबह सूर्योदय को व्रती महिला और पुरूषों ने सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर महाआरती की। 

व्यवस्था के लिए प्रशासन का आभार............

छठ पूजा स्थलों में इस बार अन्य वर्षों की तुलना में निगम प्रशासन द्वारा सफाई, प्रकाश एवं जल की व्यवस्था और पुलिस विभाग द्वारा ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था अच्छी रही। शहर में अठारह से अधिक स्थानों पर आयोजित हुई छठ पूजा में सफाई, प्रकाश व जल व्यवस्था के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, कलेक्टर सौरभ सुमन, निगमायुक्त स्वपनिल वानखेड़े, एसपी आदित्य प्रताप िंसंह का अच्छी प्रशसनिक व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश बिहार महासंघ ने आभार व्यक्त किया। 

अर्घ्य के लिए नि:शुल्क दूध..........

उत्तरप्रदेश सेवा संघ द्वारा अधारताल तालाब मे सूर्य को अर्घ्य देने छठ व्रतियों एवं उनके पारिवारिक सदस्यों के लिए प्रसाद एवं  नि:शुल्क दूध एवं पूजन समाप्ति के पश्चात घाट पर चाय की व्यवस्था भी की गई।



Subscribe to our Newsletter