राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करें जोनल अधिकारी अन्यथा होगी कार्रवाई

Sep 04, 2023

भोपाल महापौर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक,वसूली बढ़ाने व परफॉर्मेंस सुधारने के दिये निर्देश


भोपाल :  नगर निगम भोपाल की महापौर मालती राय ने सोमवार को आईएसबीटी परिसर पर राजस्व समीक्षा बैठक ली जिसमें समस्त जोनल अधिकारियों को महापौर ने कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि राजस्व आमदनी बढ़ाने के लिए वह कड़ी मेहनत करें अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई करने से नगर निगम नहीं चुकेगा करीब 1 घंटे तक चली बैठक में महापौर ने रोजाना नए खाते खोलने का भी लक्ष्य दिया और आगामी 9 सितंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालत के लिए दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करने की बात कही कुछ जोनो में वसूली कमजोर रही है

जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी  व्यक्त की और साथ ही निर्देश दिए कि सितंबर माह में वह अपना परफॉर्मेंस बेहतर करें नहीं तो उन्हें हटाने के साथ-साथ इंक्रीमेंट रोकने की भी कार्रवाई की  जाएगी l महापौर ने जोनल अधिकारियों को बैठक में यह भी निर्देश दिए की जगह-जगह लगे सांची पालरो  की बारीकी से जांच करें और जांच में यदि यह पाया जाता है कि वह अवैध रूप से रखा हुआ है तो उसको हटाने की कार्रवाई अतिक्रमण विभाग के सहयोग से करें इसके अलावा ऐसे सांची पार्लरों को भी चिन्हित करें जहां पर सांची के प्रोडक्ट के अलावा अन्य सामग्री विक्रय की जा रही है

महापौर ने यह भी कहा कि नगर निगम यह योजना बना रहा है कि अब जगह-जगह नगर निगम जन सुविधा की दृष्टि से जगह किराए पर देकर रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास भी करेगा इस हेतु नीति बनाने के आयुक्त को निर्देश दिए गए l बैठक में महापौर परिषद राजस्व विभाग के प्रभारी जगदीश यादव अपर आयुक्त पवन सिंह के अलावा समस्त जोनल अधिकारी उपस्थित थे


Subscribe to our Newsletter