युवक ने जहर खाया डायल-100 ने पहुचायां अस्पताल
Aug 29, 2022
राजधानी के सूखी सेवनिया इलाके में आत्महत्या करने के लिये जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक को सूचना मिलते ही डायल-100 टीम ने तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुचाया, जहॉ उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार रात के समय राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सूखी सेवनिया मे एक युवक ने जहरीला पदार्थ का लिया है। सूचना मिलते ही सूखी सेवनिया इलाके में तैनात डायल-100 टीम को मौके पर भेजा गया। स्टाफ ने जहर खाने वाले यूवक को तत्काल ही गंभीर हालत मे इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। मामले मे आगे की कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल युवक के ब्यान दर्ज नही किये गये है, जिससे जहर खाने के कारणो का खुलासा नही हो सका है।