एलएन आयुर्वद कॉलेज में विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन

Aug 12, 2023

भोपाल कोलार रोड  एल एन आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय में डाबर इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया गया | जिसमें प्रतिदिन एक्सपर्ट टॉक के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए कई गतिविधियों का भी आयोजन किया गया |

 एक्सपर्ट टॉक के अंतर्गत प्रथम दिवस प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष बाल रोग विभाग  डॉ शैलेश जैन द्वारा बच्चों के लिए स्तनपान का महत्व विषय पर एक एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया |

 द्वितीय दिवस असिस्टेंट प्रोफेसर स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग डॉक्टर निशिगंधा द्वारा स्ट्रेसफुल लाइफ स्टाइल ऑफ वर्किंग वूमेन एंड देयर इफेक्ट ऑन ब्रेस्टफीडिंग विषय पर एक एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया|

तृतीय दिवस असिस्टेंट प्रोफेसर स्त्री एवं प्रसूति तंत्र विभाग डॉ चित्र पटेल द्वारा ब्रेस्ट फीडिंग एन आयुर्वेदिक एप्रोच विषय पर एक टॉक का आयोजन हुआ |

चतुर्थ दिवस डाबर इंडिया के सौजन्य से अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए हेल्थ टॉनिक शतावरी चूर्ण व दशमूलारिष्ट का निशुल्क वितरण किया गया |

 पंचम दिवस विद्यार्थियों द्वारा ब्रेस्टफीडिंग वीक के उपलक्ष में एक्टिविटीज की गई |

छठे दिन विद्यार्थियों के लिए स्वस्थ नारी सशक्त नारी एवं बेनिफिट्स ऑफ ब्रेस्टफीडिंग पर एक क्विज कांटेस्ट का आयोजन किया गया जिसमें के प्रथम स्थान दीक्षा मनोहर, द्वितीय स्थान पर हर्ष चौधरी, रूपाली और उर्वशी मालवी रहे | तृतीय स्थान पर अक्षय राजपूत, साक्षी पटेल, शाकांबरी रही | वहीं सांत्वना पुरस्कार अमनदीप, आयुष पटेल व दीपिका जैन को प्राप्त हुआ |

 अंतिम दिवस पर समापन सत्र का एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसके की मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ सपन जैन व डायरेक्टर डॉ विशाल शिवहरे थे व डाबर इंडिया की ओर से पलाश चतुर्वेदी थे  |अतिथियों के कर कमलों से विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किए गए | कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ शैलेष जैन द्वारा किया गया |साथ ही इस अवसर पर प्राचार्य डॉ सपन जैन ने बाल रोग विभाग व स्त्री एवं प्रसूति तंत्र  व स्वस्थ्यवृत्त विभाग द्वारा आयोजित  किए गए इस आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की व इस प्रकार के आयोजन को छात्र छात्राओं के लिए उपयोगी बताते हुए छात्र छात्राओं को समाज मे जगृति लाने हेतु संकल्पित किया|

Subscribe to our Newsletter