दूसरी महिला के साथ पत्नी ने पकड़ा था पति को, गुस्साए पति और महिला ने लगा दी धुनाई

Jul 27, 2023


भोपाल। शहर के एमपी नगर थाना इलाके में पति ने अन्य महिला के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई लगा दी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कॉलोनी के लोग उसके पति से अन्य महिला के साथ नजदीकी संबंध होने को लेकर कानाफूसी करते थे।

मन में संदेह होने पर उसने मामले की खोजबीन करना शुरू कर दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले उसका पति घर आया और फिर थोड़ी देर से आने का कहकर घर से बाहर चला गया। पीड़िता को शक हुआ के पति उसी महिला के घर गया होगा। इसके बाद विवाहिता अपने पति को देखने उसी महिला के घर जा पहुंची। उस घर का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर महिला ने दरवाजा खोला जहां अंदर फरियादिया पत्नी का पति भी मौजूद था। पत्नी को सामने देख पति ने शोर-शराबा करने से रोकने के लिए उसका मुंह दबाने की कोशिश की। लेकिन पीड़िता के शोर मचाने पर हंगामा शुरू हो गया। वही जिस महिला के घर उसका पति गया था, उस महिला ने पीड़िता के साथ गाली गलौज करते हुए उसे चुप रहने की धमकी दी। लेकिन पत्नी के शोर मचाने पर गुस्साए पति और महिला ने विवाहिता के साथ मारपीट कर दी। बाद में पीड़िता अपनी बहन के साथ थाने पहुंची जहां पुलिस मामला दर्ज कर लिया है।




Subscribe to our Newsletter