मतदाता जागरूकता अभियान
Aug 29, 2023
एक वोट से होय फैसला, मतदाता का यही हौंसला
भोपाल । सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत सोमवार को शिवाजी नगर 6 न. बस्ती में निरिक्षण किया गया जिसमें सुनिश्चित किया गया कि घर में 18 साल से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का वोटर आई. डी. कार्ड बनें हों। साथ ही वोटर आई. डी. में कोई भी त्रुटि होने पर फॉर्म क्र. 7 भरने की जानकारी दी गयी।
बस्ती में स्वयंसेवकों द्वारा वहाँ के निवासियों से निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गए संकल्प पत्र भी भरवाए गये जिसमें लोगों ने शपथ ली कि वे चुनाव के दौरान वोट डालने अवश्य जायेंगे।
गतिविधि का सफल आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मंजुला विश्वास मैम के मार्गदर्शन में और रा.से.यो. स्वयंसेवक सुश्री रितु राजा और सुश्री प्लाक्षा मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। गतिविधि में 10 स्वयं सेवकों ने अपनी उपस्थिति दी।