चंद्रयान-3 द्वारा चंद्रमा का वीडियो निर्माण बड़ी उपलब्धि: मुख्यमंत्री चौहान

Aug 08, 2023


मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय वैज्ञानिकों और इसरो की टीम को दी बधाई

भोपाल।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि चंद्रयान-3 द्वारा चंद्रमा का बनाया गया वीडियो बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर इस उपलब्धि पर भारतीय वैज्ञानिकों और इसरो की टीम के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि चन्द्रमा का बनाया गया वीडयो साधारण घटना नहीं है। वास्तव में यह विशेष कार्य है, जो सभी देशवासियों को गौरवान्वित करने वाला है।




Subscribe to our Newsletter