आज से प्रारंभ होगा उन्मेष का आनंद राजधानी में पूर्वसंध्या पर निकली कला यात्रा

Aug 03, 2023


भोपाल । राजधानी स्थित रवींद्र भवन में आज से तीन दिवसीय साहित्य और कला की अभिव्यक्ति के अंतरराष्ट्रीय उत्सव उन्मेष और उत्कर्ष उत्सव का आयोजन   उन्मेष प्रारंभ होने जा रहा है। यह आयोजन आगामी छह अगस्त तक जारी रहेगा। उत्सव के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर कला यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल हुए करीब नौ सौ कलाकारों ने अपनी लोक कला का प्रदर्शन करते हुए लोगों को इस अंतरराष्‍ट्रीय साहित्‍य व कला उत्सव में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साहित्य अकादमी और संगीत नाटक अकादमी (एसएनए), नई द्वारा मप्र शासन संस्कृति विभाग के सहयोग से चार दिवसीय आयोजन रवींद्र सभागम में किया जा रहा है। उत्सव का शुभारंभ राष्ट्रपति सुबह 11.30 बजे करेंगी। इसके बाद साहित्य में विमर्श के सामानांतर सत्र आरंभ होंगे, जिनमें देश- विदेश के पांच सौ से अधिक लेखक सहभागिता करेंगे। पहले दिन साहित्य की विभिन्न विधाओं के 18 सत्र संयोजित किए गए हैं, जिनकी शुरुआत दोपहर 12.30 बजे से होगी। शाम को लोक नृत्यों की प्रस्तुति होगी। इसके पूर्व रवींद्र भवन परिसर से शुरू हुई कला यात्रा को संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डा. संध्या पुरेचा और संचालक संस्कृति अदिती कुमार त्रिपाठी ने रवाना किया। प्रदर्शन कला के क्षेत्र के विशेषज्ञ पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्रों की धुन पर अपनी पारंपरिक पोशाक और मुखौटों में कलाकारों के साथ भोपाल की सड़कों पर रवींद्र भवन से रोशनपुरा होते हुए न्यू मार्केट तक और वापस कार्यक्रम स्थल तक चले। 



Subscribe to our Newsletter