आपरेशन मुस्कान के तहत थाना गुनगा पुलिस ने किया दो नाबालिक बालिकाओ को किया दस्तयाब आरोपी को भेजा जेल
Sep 08, 2023
भोपाल । दिनांक 07.09.23 जिला भोपाल देहात.- पुलिस मुख्यालय म.प्र. भोपाल द्वारा दिनांक 01.08.23 से 15.09.23 तक गुमशुदा नाबालिक बालक/बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु आपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है उक्त आदेशो के पालन पुलिस महानिरीक्षक देहात अभय सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक ग्रामीण रेंज डॉ मोनिका शुक्ला पुलिस अधीक्षक देहात प्रमोद कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात डॉ नीरज चौरसिया के निर्देशन एवं श्रीमान एसडीओपी बैरसिया पकंज दीक्षित के मार्गदर्शन मे गुमशदा बालक बालिकाओ की अधिक से अधिक दस्तयाबी हेतु करने हेतु निर्देशित किया गया है।
दिनांक 03.09.23 को सूचक निवासी................... थाना गुनगा जिला भोपाल ने थाना गुनगा पर उसकी लडकी उम्र करीब 15 साल घर से बिना बताये कही चले जाने की रिर्पोट किया था एवं शंका ग्राम लालघाटी निवासी रोशन उर्फ छोटू पर जाहिर की थी की रिर्पोट पर अपराध क्र 281/23 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया एवं दिनांक 08.08.23 को सूचक.............. द्वारा उसकी लडकी उम 16 साल बिना बताये घर से चले जाने की रिर्पोट किया था जिस पर से थाना गुनगा पर अपराध क्र 259/23 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान एवं वरिष्ठ अधिकारीयो के निर्देशो के पालन मे थाना प्रभारी गुनगा उनि अरूण शर्मा के नेतृत्व मे गुमुशदा/अपहर्ताओ की दस्तयाबी हेतु टीम गठित की गई । पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनो अपराधो मे अपहर्ताओ को दस्तयाब किया गया। जिसमे से अपराध क्रमांक 281/23 धारा 363 भादवि मे अपहर्ता को कायमी के 48 घंटे के अंदर दस्तयाब किया जाकर कथनो से प्रकरण मे धारा 366, 376,376(क),376,376(2)(एन) ईजाफा कर आरोपी रोशन उर्फ छोटू राव उम्र 18 साल निवासी लालधाटी को गिर0 किया जाकर केंद्रीय जेल भोपाल निरूद्व किया गया है।
सराहनीय भूमिकाः-थाना प्रभारी उनि अरूण शर्मा, उनि श्रीधर चंदेरिया, सउनि मनीराम सुर्यवंशी, प्रआर 1733 खेमेन्द्र सोलंकी , प्रआर 148 मनोज वर्मा, आरक्षक 827 गजानंद गौर की दस्तयाबी एवं धरपकड मे सराहनीय भूमिका रही।