खंडवा के डॉक्टर सहित दो की थाईलैंड में डूबने से मौत

Aug 02, 2023


खंडवा से करीब छह युवक गए थे थाईलैंड 

भोपाल (ईएमएस)। प्रदेश के खंडवा जिले के निवासी डा. सागर जुगतावत सहित एक अन्य युवक की थाईलैंड में सी बीच पर नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई है। डॉ जुगतावत खंडवा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. ओपी जुगतावत के बेटे है। 32 वर्षीय स्किन और हेयर स्पेशस्लिट डा. सागर छोटे भाई मयूर के दोस्तों के साथ थाईलैंड घूमने के लिए गया था।

मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे डा. सागर सहित तीन युवक समुद्र में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए थे। वह इस दौरान लहरों में बहने लगे। डा. सागर और खंडवा का एक युवक हादसे का शिकार हो गए। इस खबर से शहर के चिकित्सा जगत और प्रशासनिक खेमे में शोक है। दोनों के शव थाईलैंड के अस्पताल में रखे हैं।

बुधवार को पोस्टमार्टम और एमबेसी से क्लिरेंस मिलने के बाद शवों को भारत लाया जाएगा। डा. सागर जुगतावत की एक बेटी है। एक सप्ताह पहले ही उसकी पहला जन्मदिवस परिवार ने धुमधाम से मनाया था। बताया जाता है कि सीएमएचओ डा. जुगतावत के छोटे बेटे मयूर के दोस्तों को ग्रुप थाईलैंड जा रहा था। 


Subscribe to our Newsletter