बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Aug 14, 2023


भोपाल। अवधपुरी थाना इलाके में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की घटना प्रकाश में आई है। शुरुआती जॉच में सामने आया है की मृतक बीमारी को लेकर काफी तनाव में रहता था। पुलिस ने बताया की खजूरी कला में रहने वाला अकरम खान पिता मुराद खान (35) ने बीती शाम करीब चार बजे अपने कमरे में फांसी लगा ली थी। हादसे की जानकारी लगते ही परिवार वाले उसे तत्काल ही फंदे से उतारकर इलाज के लिये एम्स लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया। पुलिस ने बताया की फिलहाल खुदकुशी के सही कारणो का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन शुरुआती जांच के दौरान परिवार वालो ने बताया है कि अकरम गंभीर बीमारी से पीड़ीता था, हालांकि उसका उपचार चल रहा था, लेकिन अधिक फायदा न होने से वह काफी मानसिक तनाव में रहता था। आशंका है कि इसी तनाव के कारण उसने आत्महत्या की होगी। पुलिस आगे की जॉच कर रही है।

Subscribe to our Newsletter