रविवार को हुए भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी
Jul 30, 2023
भोपाल : भोपाल निगम आयुक्त का हुआ ट्रांसफर, गुना कलेक्टर रहे फ्रैंक नोबल ए को मिली जिम्मेदारी
रविवार को अवकाश के दिन मुख्य सचिव द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए जिसमे कुल 13 अधिकारी शामिल है इस सूची में भोपाल नगर निगम आयुक्त के.वी.एस कोलसानी भी शामिल है जिन्हें नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में उप सचिव बनाए गया है इसके अलावा
संदीप केरकेट्टा अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी भोपाल विकास प्राधिकरण बनाए गए है वही गुना कलेक्टर रहे फ्रैंक नोबेल ए को नगर निगम का नया आयुक्त बनाकर जिम्मेदारी दी गयी है साथ ही अपर प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कारर्पोरेशन लिमिटेड भोपाल का अतिरिक्त कार्य सौपा है इसके अलावा सूची में श्रीकांत बनोठ,तरुण राठी,हरजिंदर सिंह,संजीव श्रीवास्तव, मनोज पुष्प,सजंय कुमार मिश्रा,कृष्ण देव त्रिपाठी,सतीश कुमार एस, श्रीमती शीतला पटले, बुहदेष कुमार वैध 13 आईएएस शामिल है।