न्यू मार्केट के व्याापरियों ने बुलाया तीन दिन का बाजार बंद, चंद घंटों में वापस लिया फैसला

Nov 25, 2022

मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई से नाराज हुए व्यापारी,अतिक्रमांगमण मुत बाजार की

गुरूवार को नगर निगम की मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई न्यू मार्केट में हुई जिसके विरोध में व्यापारियों ने तीन दिन का बाजार बंद करने की घोषणा की लेकिन निगम अधिकारियों की समझाइश के बाद इस फैसले को शाम को वापस ले लिया गया। दरअसल गुरुवार दोपहर में अचानक मोबाइल कोर्ट पहुंची और चालानी कार्रवाई शुरु कर दी गई। इसके बाद व्यापाारी लामबंद हो गए और संघ ने तय किया कि तीन दिन के लिए बाजार बंद कर इस कार्रवाई का विरोध किया जाए। इस दौरान सारे व्यापारी लामबंद हो गए और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।

मौके पर मौजूद भाजपा नेता प्रकाश मीरचंदानी और व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने तय किया कि तीन दिन के बाजार बंद का आव्हान किया जाए और दुकानें बंद कराने लगे। व्यापारी संघ के सचिव अजय अग्रवाल ने आरोप लगाया कि मार्केट में अतिक्रमणकारियों का कजा है जबकि मोबाइल कोर्ट की चालानी कार्रवाई व्यापारियों पर होती है। इसके लिए कुछ निगम के अधिकारियों पर आरोप लगाए गए। शाम को एक बार फिर से व्यापारी संघ बैठा और तय किया गया कि निगम अधिकारियों द्वारा संदेश भेजा गया है कि संघ को एक दो दिन में बातचीत के लिए बुलाया जा रहा है ऐसे में अब बंद का आव्हान वापस लेना चाहिए। इसके बाद संघ ने बकायदा अपने लेटरहेड पर इस बंद के आव्हान को वापस लेने का ऐलान किया।

इसलिए नाराज है व्यापारी

न्यू मार्केट व्यापारी संघ लंबे समय से मार्केट में अस्थायी दुकानें लगानेवालों के खिलाफ है। पूर्व में भी यह मामला कई बार उछला लेकिन राजनैतिक विरोध के चलते हर बार यह मुद्दा ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अब चूंकि मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई एक मार्केट में सप्ताह में एक बार होने लगी है जिससे नाराज व्यापारियों ने इस कार्रवाई का विरोध किया। हालांकि संघ के अध्यक्ष संजय वलेचा ने बताया कि वे न तो प्रशासन के खिलाफ है और न ही शासन से कोई लड़ाई है। इसके अलावा कोर्ट की कार्रवाई से भी उन्हें गुरेज नहीं है लेकिन जिस तरह से मार्केट में अतिक्रमण है उसके चलते कई तरह ही चीजें होती है जिसका संघ विरोध करता है। इस दौरान वलेचा ने भी निगम के कुछ अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए अस्थायी दुकानदारों को बाहर करने की मांग को दोहराया।








Subscribe to our Newsletter