सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने मंडल के स्टेशनों पर एवं गाड़ियों में सघन निगरानी।
Aug 14, 2023
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने भोपाल मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों सहित अन्य स्टेशनों पर आरपीएफ द्वारा जीआरपी, सिविल पुलिस एवं रेल प्रशासन से समन्वय कर डीएफएमडी, एचएचएमडी, डॉग एस्कार्ट, बम एस्कार्ट की मदद से यात्री सामान, पार्सल, ज्वलनशील वस्तु, बम इत्यादि की विशेष रूप से चैकिंग की जा रही है, साथ ही वैगेज स्क्रेनर की मदद से यात्रियों के सामान की चैकिंग की जा रही है।
विशेष महत्वपूर्ण यात्री गाडियों में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेल सुरक्षा बल द्वारा गाडियों की मॉनिटरिंग की जा रही है। स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से स्टेशन तथा रेलवे परिसर में संदिग्धों पर गहनता से नजर रखी जा रही है।