कवर्ड कैंपस में बने महिला रेवेन्यू इंस्पेक्टर के घर चोरों ने बोला धावा

Aug 10, 2023


भोपाल। राजधानी में बेखौफ बदमाशों ने कवर्ड कैंपस के भीतर सूने मकान में धावा बोलते हुए कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात कमला नगर थाना इलाके की है, जिसकी शिकायत कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ महिला राजस्व निरीक्षक में दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक सहयाद्री परिसर के फेज-2 में रहने वाली दीक्षा सोनी  राजस्व निरीक्षक है। उन्होंने बताया कि 2 दिन पहले वे अपनी ड्यूटी पर गई थी। कार्यालय से लौटने पर उन्हें दरवाजे की कुंडी टूटी नजर आई। अंदर जाकर चेक करने पर अलमारी में रखी 50 हज़ार कीमत की सोने की तीन अंगूठियां भी गायब मिली। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



Subscribe to our Newsletter