चाकू की नोंक पर अड़ीबाजी कर रहा बदमाश भागते समय खुद हुआ जख्मी

Aug 09, 2023


भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज थाना इलाके में चाकू अड़ाकर रंगदारी मांग रहा बदमाश दीवार फांद कर भाग भागने की कोशिश में गिरकर खुद जख्मी हो गया। पुलिस के मुताबिक घोड़ा नक्कास इलाके में रहने वाले 35 वर्षीय शेख क़य्यूम पिता पिता शेख जमील ने शिकायत करते हुए बताया कि वह मार्केटिंग का काम करता है।

देर शाम वह घर के बाहर खड़ा था, उसी समय एक युवक आया और उसकी गर्दन पर चाकू अड़ाकर एक हज़ार रुपये देने की मांग करने लगा। फरियादी ने उसका जमकर विरोध किया, जिसके चलते उनके बीच झूमा झटकी शुरू हो गई। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर आए जिन्हें देखकर बदमाश भागने के लिए दीवार फांदने लगा और इसी कोशिश में गिरकर घायल हो गया। लोगों ने उसे दबोचते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी का नाम समद बताया गया है, जिसके खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।



Subscribe to our Newsletter