ड्राइवर को मजाक करना पड़ा महंगा, आरोपी ने डंडा मारकर सिर फोड़ डाला

Jul 28, 2023


भोपाल। अशोका गार्डन थाना इलाके में एक ड्राइवर को अपने साथी से मजाक करना महंगा पड़ गया। उसके मजाक से नाराज युवक ने विवाद करते हुए सिर पर डंडा मारकर उसे घायल कर दिया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुभाष कॉलोनी में रहने वाले 27 वर्षीय नितिन मालवीय पिता कमल मालवीय ने अपमी शिकायत में बताया कि वह लोडिंग वाहन चलाता है। दो दिन पहले उसने अपने लोडिंग वाहन के पास खड़े परिचित गोपीचंद से मजाक करते हुए उसके कूल्हे पर हाथ मार दिया था। इस बात को लेकर गोपीचंद गुस्सा हो गया और विवाद करते हुए गाली गलौज करने लगा

। नितिन ने जब उसका विरोध किया टैब गाली-गलौज मारपीट में बदल गई। इसी दौरान गोपीचंद पास ने पास पड़ा डंडा उठाकर नितिन के सिर पर दे मारा। चोट लगने से नितिन के सिर से खून निकलने लगा उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायल ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपी गोपीचंद का साथ कुलदीप और रंजीत यादव ने भी दिया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



Subscribe to our Newsletter