नाले में मिली युवक की पैर बंधी लाश, गले मे था रस्सी का फंदा पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Jul 31, 2023


भोपाल। बागसेवनिया इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब लोगों ने यहां स्थित मीनाक्षी प्लेनेट सिटी के पीछे नाले में युवक की पैर बंधी हुई लाश सड़ी-गली हालत में पड़ी देखी। मिली जानकारी के मुताबिक बीती दोपहर करीब दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि मीनाक्षी प्लेनेट के पीछे जाटखेड़ी की ओर जाने वाली सड़क से कुछ दूर नाले में युवक की लाश पड़ी है।

खबर मिलने पर पहुंची पुलिस टीम के मुताबिक लाश कई दिन पुरानी थी, जिसके कारण उसमें कीड़े पड़ गए थे। मृतक के बाएं हाथ पर सूरज का निशान गुदा हुआ है। सीने पर सांप बना है। दीपाली नाम भी लिखा हुआ है। वही मृतक के दोनों पैर कपड़े की रस्सी से बंधे थे।

रस्सी गले में बांधी गई है, जिससे पैर ऊपर की तरफ हो गए थे। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर मृतक की हत्या की आशंका जताई है। जांच में सामने आया है, कि युवक की हत्या कहीं और कर उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए यहां लाकर फेंका गया है। अफसरों का कहना है, कि मौत के सही कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने पर होगा। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।



Subscribe to our Newsletter