तालाब में मिले अज्ञात युवक के शव की नहीं हुई शिनाख्त

Sep 14, 2023

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में स्थित तालाब में बीते दिन मिले अज्ञात युवक की लाश की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। थाना पुलिस के मुताबिक बीती दोपहर सूचना मिली थी कि मजदूर नगर स्थित लेंडिया तालाब से एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरो की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। 



पुलिस ने बताया की मृतक के पास से ऐसा कोई सुराग नहीं मिला जिससे उसकी पहचान की जा सके। मृतक की उम्र करीब 30-35 साल के बीच है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिये भेजते हुए उसकी शिनाख्ती के प्रयास कर रही है।

जॉच टीम का कहना है कि आसपास के लोगो ने बताया की मृतक बीते चार-पॉच दिनो से मोहल्ले में घूमता हुआ नजर आ रहा था। पीएम रिर्पौट आने पर ही उसकी मौत के सही कारणो का खुलासा होगा और शव की शिनाख्ती के बाद ही इस बात की जॉच की जायेगी की उसकी मौत हादसा है या आत्महत्या। मृतक की पहचान जुटाने के लिये पुलिस आसपास के थानो में दर्ज गुमशुदगी के प्रकरण भी खंगाल रही है।



Subscribe to our Newsletter