एमपी नगर में ऑनलाइन पेमेंट ट्रांजैक्शन की सबसे बड़ी धोखाधड़ी आई सामने...

Aug 11, 2023

. कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक को अकाउंटेंट ने लगाई दो करोड़ 37 लाख 60 हजार रुपए की चपत हुआ फरार भोपाल राजधानी के व्यवसायिक केंद्र एमपी नगर में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक को उसकी कंपनी में कार्य करने वाले अकाउंटेंट ने आठ दस लाख रुपए नहीं पूरे दो करोड़ 37 लाख रुपए से भी अधिक की चपत लगाई और फरार हो गया धोखाधड़ी की वारदात 30 नवंबर 2022 को सामने आई अब जाकर ठेकेदार ने एमपी नगर पुलिस में इलाहाबाद निवासी शातिर अकाउंटेंट युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है

कंपनी के कर्मचारी द्वारा इस धोखाधड़ी की अभी तक की सबसे बड़ी ऑनलाइन धोखाधड़ी माना जा रहा है इस मामले की जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर आनंद परिहार हमारे संवाददाता को बताया कि एमपी नगर के जोन 1 में स्थित त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कार्यालय बना हुआ है इस कार्यालय के संचालक रचना नगर निवासी राजेश शर्मा कल थाने पहुंचे और उन्होंने पुलिस को बताया कि 2022 नवंबर के दौरान उनके कंपनी में इलाहाबाद निवासी युवक हर्ष वर्मा काम करता था फरियादी राजेश वर्मा को एक बड़ा कंस्ट्रक्शन का काम मिला था उन्होंने अपने दो नजदीकी परिचितों से 2 करोड़ से अधिक रुपए उधारी पर लिए थे और कुछ लोगों से पुराने काम के लाखों रुपए लेने थे उसी दौरान राजेश शर्मा की माता जी का निधन हो गया और वह भी बीमार पड़ गए उन्होंने अपने विश्वासपात्र अकाउंटेंट हर्ष वर्मा से कहा कि मेरे मोबाइल के द्वारा पर मेरे परिचित रुपए भेजने वाले हैं

इन तीन चार नंबरों पर मेरा बैंक अकाउंट उनको भेज दो आरोपी ने चालाकी दिखाते हुए राजेश शर्मा का अकाउंट नंबर और बैंक का डिटेल नहीं भेजते हुए अपने बैंक का अकाउंट नंबर और बैंक का डिटेल भेज दिया राजेश शर्मा के परिचितों और देनदारों ने  2 लाख करोड़ 37 लाख 60 लाख रुपए  तीन-चार दिन के अंदर आरोपी हर्ष वर्मा के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए सातवें दिन आरोपी ने अपने घर से सामान बटोरा और भोपाल छोड़कर भाग गया उसके बाद राजेश शर्मा लगातार आरोपी की खोजबीन करते रहे बताए गए इलाहाबाद के पते पर भी गए परंतु आरोपी कहीं नहीं मिला और उसका मोबाइल भी बंद आता रहा परेशान होकर राजेश शर्मा ने एमपी नगर थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर दिया अब पुलिस इस मामले में कार्रवाई करना प्रारंभ कर दिया है

Subscribe to our Newsletter