टीचर्स को ट्रेनिंग कार्यक्रम के चलते डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक -सुबह 9 बजे से ट्रैफिक डायवर्ट, यहां जाने से बचें

Sep 03, 2022

मध्यप्रदेश में पहली बार इतने बड़े लेवल पर मिडिल और हाई स्कूल के टीचर्स के ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए टीचर्स भोपाल पहुंचेंगे। शनिवार शाम तक जिला शिक्षा अधिकारियों को भोपाल पहुंचने के निर्देश हैं, जबकि टीचर्स रात तक पहुंच जाएंगे। इनके ठहरने की व्यवस्था कर ली गई है। टीचर्स से लेकर अधिकारियों तक को मीडिया में बयान नहीं देने के निर्देश दिए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग 18 हजार से ज्यादा शिक्षकों को 4 सितंबर को एक दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी देंगे। नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों में से 60 प्रतिशत महिला शिक्षक हैं। कार्यक्रम के दौरान सुबह 9 बजे से ट्रैफिक भी डायवर्ट रहेगा।

अधिकारियों और शिक्षकों को रविवार सुबह 10.30 बजे भेल के भेल दशहरा मैदान पहुंचने के निर्देश दिए हैं। पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 1 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन समय में बदलाव किया गया है। शिवराज तय समय से आधे घंटे पहले साढ़े 12 बजे पहुंचेंगे। यहां सांकेतिक तौर पर कुछ शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे।

-देखिए, यहां जाने से बचें

महात्मा गांधी चौराहे से कॅरियर कॉलेज की ओर आने वाला यातायात गेट नंबर -6 से गुलाब उद्यान तिराहा कस्तूरबा अस्पताल से होकर आईएसबीटी चेतकब्रिज की ओर जा सकेंगे।

चेतक ब्रिज से महात्मा गांधी चौराहे की ओर जाने वाले यातायात को सांची डेयरी कट पॉइंट से कस्तूरबा अस्पताल के आगे से गुलाब उद्यान रोड होकर गेट नम्बर 06, बरखेड़ा मार्केट महात्मा गांधी चौराहे की ओर जा सकेंगे।

आईटीआई तिराहे से कॅरियर कॉलेज तिराहा होकर चेतक ब्रिज, आईएसबीटी की ओर जाने वाले दोपहिया-जीप कार-वाहन यातायात सिक्योरिटी लाइन चौराहे से पहले एन-2 सेक्टर श्रीधी दुध पार्लर तिराहे से सांवतिका पेट्रोल पंप तिराहा होकर चेतक ब्रिज की ओर जा सकेंगे।

आईटीआई तिराहे से सिक्योरिटी लाइन चौराहे की ओर माध्यम-भारी माल वाहक वाहन- कार्यक्रम में शामिल होने वाली बसों के अतिरिक्त अन्य बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

पिपलानी तिराहे से महात्मा गांधी चौराहे की ओर, महात्मा गांधी चौराहे से कॅरियर कॉलेज की ओर, आईटीआई तिराहे से सिक्योरिटी लाइन चौराहे की ओर कार्यक्रम में आने वाले मध्यम और बड़ी बसों के अलावा शेष अन्य मध्यम और भारी वाहन इस मार्ग पर नहीं जा सकेंगे।

कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के अलावा अन्य भारी और मध्यम वाहन पिपलानी तिराहे से आईटीआई तिराहा, प्रभात चौराहा होकर आईएसबीटी होशंगाबाद रोड की ओर आवागमन कर सकेंगे।

यात्री बसों के लिए डायवर्सन ऐसा रहेगा

सागर, छतरपुर, दमोह की ओर से आने वाली यात्री बसें पटेल नगर बायपास, चौपड़ाकला, भानपुर चौराहा, पीपुल्स मॉल, बेस्ट प्राइज, करोंद मंडी, जेपी तिराहा होते हुए नादरा बस स्टैंड अथवा इंदौर की ओर आवागमन कर सकेंगी।

इंदौर से भोपाल की ओर आने वाली बसें हलालपुर बस स्टैंड का उपयोग कर सकेंगी। इंदौर, उज्जैन की ओर से आने वाली यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैण्ड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

गुना, राजगढ़, ब्यावरा की ओर से आने वाली यात्री बसें मुबारकपुर बायपास से खजूरी सड़क, बैरागढ़ होकर हलालपुर बस स्टैण्ड की ओर आवागमन कर सकेंगी। इन बसों का प्रवेश हलालपुर बस स्टैण्ड से लालघाटी की ओर प्रतिबंधित रहेगा।

कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए मार्ग

मंडीद्वीप की ओर से आने वाले वाहन 11 मील, पटेल नगर, पिपलानी पेट्रोल पंप, महात्मा गांधी तिराहा होते हुए सद्भावना चौक पर आगंतुकों को उतारकर दशहरा मैदान पूर्वी भाग में बस पार्किंग की जाएगी।

बिलखिरिया की ओर से आने वाले बस वाहन पटेल नगर, पिपलानी पेट्रोल पंप, महात्मा गांधी तिराहा होते हुए सद्भावना चौक पर आगंतुकों को उतारकर दशहरा मैदान पूर्वी भाग में बस पार्किंग की जाएगी।

सूखी सेवनिया की ओर से आने वाले बस वाहन चौपड़ा बायपास से पटेल नगर, पिपलानी पेट्रोल पंप, महात्मा गांधी तिराहा होते हुए सद्भावना चौक पर आगंतुकों को उतारकर सद्भवना चौक से गेट नंबर-6 चौराहा, गुलाब उद्यान तक रोड के किनारे रिक्त स्थान पर पार्क हो सकेंगे।

परवलिया की ओर से आने वाले बस वाहन मुबारकपुर बायपास से लाम्बाखेड़ा, चौपड़ा बायपास से पटेल नगर, पिपलानी पेट्रोल पंप, महात्मा गांधी तिराहा होते हुए सद्भावना चौक पर आगंतुकों को सद्भवना चौक पर उतारकर नटराज टॉकीज बस पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेंगे।

बैरसिया ईंटखेड़ी की ओर से आने वाले बस वाहन लाम्बाखेड़ा, चौपड़ा बायपास, पटेल नगर से पिपलानी पेट्रोल पंप, महात्मा गांधी तिराहा होते हुए सदभावना चौक पर आगंतुकों को सद्भवना चौक पर उतारकर नटराज टॉकीज बस पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेंगे।

बोर्ड ऑफिस की ओर से आने वाले बस वाहन चेतकब्रिज, सावंतिका पेट्रोल पंप से सिक्योरिटी लाइन पर आगंतुकों को उतारकर सिक्योरिटी लाइन से सद्भवना चौक तक रोड के किनारे रिक्त स्थान पर बस वाहन पार्क कर सकेंगे।

पुराने शहर की ओर से आने वाले बस वाहन पुल बोगदा, प्रभात पेट्रोल पंप, आईटीआई तिराह से सिक्योरिटी लाइन पर आगंतुकों को उतारकर सिक्योरिटी लाइन से सद्भवना चोक तक रोड के किनारे रिक्त स्थान पर बस वाहन पार्क कर सकेंगे।

इस तरह भोपाल पहुंचेंगे अधिकारी से लेकर नवनिवयुक्त शिक्षक

समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा उनके जिले में नव नियुक्त माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों को दिनांक 4 सितंबर को भोपाल में सुबह 11 बजे भेल दशहरा मैदान भेल परिसर में एक दिवसीय प्रशिक्षण के लिए उपस्थित होने के लिए निर्देश दिए जाए।

जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा उनके जिले के शिक्षकों की विकासखण्डवार सूची बनाकर गणना की जाए। विकास खण्डवार शिक्षकों को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी के संयोजन में भोपाल बसों के माध्यम से लाया जाए। जिन विकासखण्डों में शिक्षकों की संख्या अधिक है वहां एक से अधिक बसें लगाई जा सकती है। जहां शिक्षकों की संख्या कम है वहां से एक बस में एक या अधिक विकासखण्ड के शिक्षक लाए जा सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा कलेक्टर के मार्गदर्शन में योजना बनाई जाए।

आवागमन की दृष्टि से संबंधित जिला कलेक्टर के माध्यम से आरटीओ से जिला कलेक्टर द्वारा निर्धारित दरों पर बसें प्राप्त की जाएं। बसों के लिए विधिवत् अंतर जिला परमिट प्राप्त कर लिया जाए।

राज्य स्तर से जो जिले भोपाल से अधिक दूरी तय करके आ रहे हैं, उनके लिए मार्ग के बीच में जिलों में रात्रि विश्राम के लिए एकत्रिकरण स्थल नियत कर उनके जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा रहें हैं।

रात्रि विश्राम के लिए जिलों तथा रात्रि विश्राम करने वाले शिक्षकों की सूची संलग्न की जाए। इन जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा मध्य प्रदेश सिविल सेवा कय नियमों का पालन करते हुए आवश्यकतानुसार सायं कालीन चाय एवं रात्रि के भोजन तथा अगले दिन सुबह नाश्ता के लिए व्यवस्था की जानी होगी।

प्रत्येक बस के प्रभारी संबंधित विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रहेंगे। यदि किसी विकासखण्ड से एक से अधिक बसें हैं तो अतिरिक्त बस में किन्ही अन्य प्राचार्य / वरिष्ठ शिक्षक को प्रभारी बनाया जाए। प्रभारी अधिकारी बस में ही प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों के साथ यात्रा करेंगे बस में आवश्यकतानुसार पेयजल तथा प्राथमिक उपचार की सुविधा आवश्यक रूप से रखी जाए।

सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अपने पास पर्याप्त मात्रा में अग्रिम राशि लेकर यात्रा करें, जिससे कि कोई आकस्मिक स्थिति होने पर उसका निदान या जा सके।

रात्रि विश्राम करने वाले ये जिले जिनके प्रशिक्षणार्थियों को रात्रि विश्राम के जिले में पहुंचाने के लिए लगभग दिनभर यात्रा करनी है, अत: वे इन प्रशिक्षणार्थियों हेतु प्रारंभ स्थल पर नाश्ता तथा रास्ते में उपयुक्त स्थान पर दोपहर भोजन की भी व्यवस्था करें। ये दोपहर भोजन के स्थान के जिले के जिला शिक्षा अधिकारी से भोजन कराए जाने वाले स्कूल अथवा अन्य स्थल के संबंध में संयोजन करेंगे।

प्रशिक्षणार्थियों में लगभग 60त्न महिला शिक्षकों के होने की संभावना है। रात्रि विश्राम के जिलों में महिला एवं पुरुष शिक्षकों के आवास की सुरक्षित व्यवस्था पृथक-पृथक स्थानों पर की जाए( वे यात्रा एक ही बस में कर सकते हैं।

विभिन्न जिलों से आने एवं कार्यक्रम के बाद प्रस्थान करने वाले शिक्षकों की व्यवस्थाओं के संबंध में राज्य स्तर पर स्थानीय नवीन कन्या शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुलसीनगर भोपाल में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।

Subscribe to our Newsletter