सिंथेटिक्स कर्मचारियों की मीटिंग सम्पन्न

Aug 31, 2023


विभिन्न मांगों के लिए मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा

उज्जैन । संयुक्त मोर्चा श्री सिंथेटिक्स उज्जैन के संयोजक प्रकाश सोलंकी ने बताया  कि आज दिनंाक 31 अगस्त गुरूवार को दोपहर 12 बजे शहीद पार्क उज्जैन श्री सिंथेटिक्स  उद्योग के साथी कर्मचारी व श्रमिकों की मिटिंग सम्पन्न हुई जिसमें विभिन्न मांगों का एक ज्ञापन प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नाम तहसीलदार महोदय को सोंपा गया । इस अवसर पर सैकडो ंकी संख्या में श्रमिक साथीगण उपस्थित थे ।

आपने कहा कि उद्योग की तालाबंदी 17 साल पहले हो चुकी  है, बंद मिल के श्रमिक जैसे तैसे अपनी रोटी चला रहे है,ज्ञापन मे प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश शासन के मंत्रीगण व स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा इस मामले को आज तक गंभीरता से नहीं लिया गया है शासन द्वारा नौलखी बीड पर 18.5.2022 को चिडिया घर खोलना प्रस्तावित किया है। जबकि कर्मचारियो ंका ग्रेज्यूटी एवं 1 वर्ष का वेतन बकाया है जिसका भुगतान आज तक नहीं हो सका है।

जिसकी वजह से उक्त उद्योग में कार्यरत रहे श्रमिकों/कर्मचारियों में अपार रोष है। इस उद्योग में 1500 श्रमिक थे । जिनका वेतन व ग्रेेज्यूटी का 60 करोड रूपये बकाया है। साथ ही आपने ज्ञापन मे ंउल्लेखित किया है कि जब तक कर्मचारी व श्रमिकों के स्वत्वों का भुगतान नहीं हो जाता तब तक प्रस्तावित चिडिया घर कदापि स्थापित नहीं किया जावे । मिटिंग में निर्णय लिया गया कि यदि हमारी मांगो का निराकरण नही हुआ तो विधानसभा चुनाव का पीडित परिवार बहिष्कार करेगे।

इस अवसर पर म.प्र. कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष एडवोकेट किशोरसिंह भदौरिया, एडव्होकेट कन्हैयालाल गोमे, एड. प्रमोद चौबे,शीतल राठौर, अमरसिंह गेहलोत, जैना,रामचन्द्र चौधरी,शिवाजी राव शिन्दे, रणजीत बोडाना, आदि है।सभी ने मौके पर ज्ञापन के पूर्व नारेबाजी की एवं तीन पृष्ठीय ज्ञापन सौंपा । 



Subscribe to our Newsletter