आर्थिक तंगी के चलते युवक ने पत्नी को अपना ख्याल रखने का मैसेज दे लगाई फांसी (

Aug 29, 2022

 बाणगंगा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पत्नी को मैसेज कर फांसी लगा ली । हालांकि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है पर सभंवतः आर्थिक तंगी और काम न करने से परेशान हो उसने यह कदम उठाया । सुभाष कालोनी बाणगंगा के योगेश पिता गंगाराम ने कल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के मामा सियानंद चावड़ ने बताया कि योगेश वेल्डिंग का काम करता था । पैर में चोट होने के कारण कुछ दिनों से घर पर ही था । पत्नी बंगले पर झाडू - पोंछा लगाकर घर चला रही है । उनका पंद्रह साल का लड़का है । कल सुबह पत्नी काम पर चली गई थी , योगेश घर पर था सुबह ग्यारह बजे के दरमियान उसने मोबाइल से पत्नी को वाइस मैसेज भेजा कि ‘मैं जा रहा हूं , अपना ध्यान रखना, लड़के का भी ख्याल रखना और उसे होनहार बनाना ।’ उसके बाद मोबाइल फार्मेट कर लड़के को देकर कमरे में चला गया । आधे घंटे बाद जब पत्नी ने जब मैसेज सुना तो फोन लगाया । लड़के ने उठाया और पत्नी ने उससे पूछा कि पापा कहां हैं , तो वो कमरे की तरफ गया , लेकिन दरवाजा बंद था । बाहर जाकर अपने चाचा को बुलाकर लाया । उन्होंने देखा तो योगेश फांसी पर लटका था ।

Subscribe to our Newsletter