स्पोर्टस कोच ने महिला डेटिंस्ट से सरेराह झूमाझटकी कर तोड़ दिया मोबाइल
Aug 11, 2023
भोपाल। टीटी नगर इलाके में महिला डेटिंस्ट के साथ उसके पूर्व परिचित युवक ने सरेराह दुर्व्यवहार करते हुए मोबाइल तोड़ दिया। पीड़ीता ने आरोपी का व्यवहार पंसद न आने पर उससे दूरियां बना ली थी, जिसे लेकर वह गुस्से में था। पुलिस के अनुसार माता मंदिर इलाके में रहने वाली 32 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया की वह दंत चिकित्सक है।
करीब चार साल पहले 2019 में जान-पहचान खेल प्रशिक्षक अरुण उर्फ रोहित सक्सेना नाम के युवक से हुई थी। बाद में दोनों की फोन पर बातचीत होने लगीं। पहचान बढ़ने पर अरुण पीड़ीता के साथ अलग ही व्यवहार करने लगा। परेशान होकर महिला ने उससे दूरी बनाते हुए बातचीत करना बंद कर दी। इसे लेकर अरुण आक्रोशित चल रहा था। महिला के पिता की सेकंड स्टाप पर किताबो की दुकान है, आरोप है कि बुधवार को वह पिता की से स्कूटी से वापस घर लौट रही थी।
रास्तें में अरुण ने उसका बाईक से पीछा किया और प्लेटिनम प्लाजा के पास उसे रोकते हुए फोन पर बातचीत न करने की बात कहते हुए अनगर्ल बातें कहने लगा। महिला ने जब उसका विरोध करते हुए जाने देने और आगे से उसे फोन कर परेशान न करने की बात कही आरोपी ने उसके साथ झूमाझटकी करते हुए उसकी स्कूटी की चाबी निकाल ली। और बात न करने की बात पर गाली-गलौज करते हुए उसका मोबाइल छीन कर वाट्सएप की चेटिंग चेक करने के बाद मोबाइल तोड़ दिया और उसे धमकी देते हुए वहॉ से भाग गया। इसके बाद थाने पहुंची पीड़ीता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।