एसपी ने स्टूडेंट्स को दी गालियां, सीएम ने तत्काल हटाया -झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी को किया गया पुलिस मुख्यालय पदस्थ

Sep 19, 2022

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है, बताया जा रहा है कि स्टूडेंट्स से अशोभनीय तरीके से बात करने के मामले में सीएम शिवराज ने ये निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार सुबह की बैठक में मुख्य सचिव और डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए, उन्होंने कहा कि इस प्रकार की भाषा में कोई कैसे बच्चों से बात कर सकता है, एसपी द्वारा बच्चों से की जा रही बात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना रविवार रात की बताई जा रही है, पॉलिटेक्निक कॉलेज के अंदर स्टूडेंट्स के गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, ये विवाद रात करीब 11 बजे थाने पहुंचा, करीब 150 स्टूडेंटस ने थाने को घेर कर दूसरे पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना चाहा था, लेकिन उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही थी, इसके बाद स्टूडेंट्स ने एसपी को इस मामले से अवगत कराया तो उन्होंने फोन पर अशोभनीय बाते कर दी, बताया जा रहा है कि इस बातचीत का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जो सोमवार सुबह तक सीएम शिवराज सिंह चौहान के पास पहुंचा, इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए सीएम ने तत्काल प्रभाव से एसपी अरविंद तिवारी को हटाने के निर्देश दिए।

तबादला सूची को मंजूरी

मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहाने अफसरों की तबादला सूची को भी मंजूरी दे दी है। जल्द ही आईएएस और आईपीएस की तबादला सूची जारी हो जाएगी।

Subscribe to our Newsletter