आगामी त्यौहार एवं विधानसभा चुनाव को लेकर कई थाना टीआई ने टीम के साथ किया पैदल मार्च
Aug 18, 2023
भोपाल। आगामी त्यौहारों तथा विधानसभा चुनाव के दौरान शहर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आला अधिकारियों के निर्देश पर आमजन से पुलिस के मैत्रीपूर्ण व्यवहार बनाने व शहर में सौहाद्रपूर्ण वातावरण बनाए कायम रखने के लिये जोन-4 अंतर्गत थाना प्रभारी निशातपुरा, गांधीनगर, छोलामंदिर, बैरागढ़, खजूरी सड़क, चुनाभट्टी तथा कोलार रोड द्वारा थाना पुलिस बल के साथ गुरुवार को इलाके में पैदल भ्रमण किया गया। इस दौरान आम लोगो से त्योहारों की तैयारी के संबंध में जनसंवाद करते हुए अफसरो ने उनसे शांति बनाये रखने की अपील करते हुए असाजिक तत्वो के बारे में तत्काल ही पुलिस को सूचना देने की बात कही।