तीन साल की मासूम के साथ स्कूल बस रेप मामले मे सीएम के तेवर सख्त, दिये कडी कार्यवाही के निर्देश

Sep 15, 2022

राजधानी के रातीबड़ इलाके मे स्थित बिलाबॉन्ग स्कूल मे नर्सरी कक्षा मे पढ़ने वाली तीन साल की मासूम छात्रा के साथ बस चालक द्वारा बस मे किये गये दुष्कर्म के शर्मनाक मामले को लेकर जहॉ लेकर स्कूल मे पढ़ने वाले अन्य बच्चो के परिजनो मे आक्रोश फैला हुआ है। वही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी सख्त तेवर अपनाते हुए आला अधिकारियो को तलब कर दो टूक शब्दो मे दोषियो के साथ ही स्कूल प्रबंधन पर कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। जानकारी के अनुसार राजधानी को शर्मसाल करने वाले इस मामले सीएम ने गुरुवार सुबह अपने निवास पर अफसरों की बैठक बुलाई। इस बैठक मे सीएम ने कहा की मासूम के साथ हुई घटना विश्वास को हिला देने वाली है, माता-पिता अपने बच्चों को भरोसे पर स्कूल भेजते हैं, यह भरोसा बनाए रखना स्कूल प्रबंधन का दायित्व है। उन्होने आगे कहा की दोषी बस चालक ओर केयर टेकर के खिलाफ कार्यवाही के साथ स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जाए। सीएम ने अफसरो से दो टूक कहा की  स्कूल बसों में चलने वाले स्टाफ का वेरिफिकेशन स्कूल प्रबंधन की जवाबदारी है। बच्चों को हम दरिंदों के हवाले नहीं छोड़ सकते। बस में सीसीटीवी कैमरे काम क्यों नहीं कर रहे थे, यह स्कूल प्रबंधन को देखना चाहिए था। स्कूल प्रबंधन का यह दायित्व भी है। सीएम ने कहा कि समाज में यह संदेश नहीं जाए कि प्रभावशाली व्यक्तियों पर कार्यवाही नहीं होगी। यह विश्वास मजबूत होना चाहिए कि सरकार है, तो अपराधी छूटेंगे नहीं। निश्चित समय में दोषियो पर कड़ी कार्यवाही की जाए। सीएम के निर्देश के बाद कलेक्टर अविनाश लवानिया ने एसडीएम के नेतृत्व में टीमें बनाते हुए तुरंत ही शहर भर मे कार्यवाही शुरु कर दी। मैदान मे उतरी पुलिस और प्रशसन की टीमो ने नये और पुराने शहर की सभी सडको पर बसों को रोकते हुए सुरक्षा से संबधित सारी जांच की। इस दौरान बसों में सीसीटीवी कैमरे, फिटनेस समेत कई बिंदुओं पर चेकिंग की गई। इस दौरान कई कमियां सामने आई है, जिसकी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी। गौरतलब है कि बिलाबॉन्ग स्कूल मामले की जॉच के लिये एसआईटी टीम गठित की गई है, चार सदस्यीय टीम एसीपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के नेतृत्व में जॉच करेगी। सीएम की बैठक के बाद पुलिस भी तुरंत ही हरकत मे आ गई। जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय एसआर्टी टीम स्कूल पहुचीं ओर ओर कई लोगो से पुछताछ की। सीएम की बैठक के बाद मामले मे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की स्कूल मालिक को तलब किया गया है, और जॉच मे दोषी पाए जाने पर आगे की कार्यवाही तय की जाएगी। वही पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर का कहना है, की आरोपी ड्राइवर की भर्ती प्रक्रिया, बस में जीपीएस का डाटा और सीसीटीवी खराब होने को लेकर स्कूल के डायरेक्टर से पूछताछ की जा रही है। वही पीड़ित मासूम की मां द्वारा घटना बताए जाने के बाद भी स्कूल प्रंबधन द्वारा तीन दिन तक घटना को छिपाकर रखा गया। इसे लेकर भी डायरेक्टर से पूछताछ की जाएगी। ओर जॉच के आधार पर स्कूल की डायरेक्टर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जा सकता है। इसे लेकर पुलिस लोक अभियोजन अधिकारियों से कानूनी सलाह ले रही है। वही तीन साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले से आक्रोशित अन्य बच्चों के परिजनो ने गुरुवार सुबह स्कूल के गेट के बाहर जमकर हंगामा करते हुए दोषियो के साथ ही स्कूल प्रबंधन के जिम्मेदारों पर भी सख्त कार्यवाही की मांग की।

Subscribe to our Newsletter