नौकरानी की नाबालिग बेटी से रेप करने वाला एयरपोर्ट अथॉरिटी का रिटायर्ड कर्मचारी पहुचां जेल

Aug 10, 2022

 राजधानी के उपनगर बैरागढ़ इलाके मे घरेलू काम करने वाली नौकरानी की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के मामले मे पुलिस ने आरोपी एयरपोर्ट अथॉरिटी के रिटायर्ड कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेंल भेज दिया है। आरोपी ने सोमवार को नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया था, जिसे अगले ही दिन पुलिस ने दबोच लिया। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इलाके में रहने वाली महिला अपनी 16 वर्षीय बेटी को लेकर थाने पहुचीं थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले वो अपनी मां जो घरो मे काम करने जाती है, उसके साथ काम करने के लिए बैरागढ़ में रहने वाले एयरपोर्ट अथॉरिटी का रिटायर्ड कर्मचारी विनोद कुमार (63) के घर गई थी। आरोपी की पत्नि का देहांत हो चुका है, वही उसके बच्चे शहर से बाहर रहते है। किशोरी की मां काम निपटा कर वहॉ से दूसरे घर चली गई थी, वही किशोरी बचा हुआ थोडा काम कर रही थी। मॉ के जाने के बाद आरोपी विनोद ने उसे अकेला पाकर जर्बदस्ती अपनी हवस का शिकार बना लिया। बाद मे घर जाकर किशोरी ने आरोपी की करतूत की जानकारी परिवार वालो को दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे, जहां किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट की धाराओं मे मामला कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। 

Subscribe to our Newsletter