शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर किया इंकार
Aug 11, 2023
भोपाल। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला कायम किया है। युवक से पीड़ीता की पहचान चार साल पहले हुई थी। इसके बाद उनके बीच प्रेम-प्रसंग शुरु हो गया और आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबध बनाने शुरू कर दिये। बीते दिनो युवती की तबीयत खराब होने पर पता चला कि वह गर्भवती है। इसकी जानकारी लगने पर आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया।
थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने बताया की वह प्राइवेट नौकरी करती है। करीब चार साल पहले साल 2019 में उसकी नवरात्रि के दौरान एक आयोजन में गरबा खेलने के दौरान उसकी पहचान दूध डेयरी का कारोबार करने वाले गौरव यादव नाम के युवक से हो गई थी। गौरव ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया।
इसके बाद उनके बीच फोन पर बातचीत होने लगी और बाद में प्रेम-प्रसंग शुरु हो गया। प्रैम-प्रसंग शुरु होने के थोड़े दिन बाद ही गौरव ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरु कर दिये, और लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बीते दिनो पेट दर्द की शिकायत होने पर पीड़ीता अस्पताल पहुंची तब डॉक्टर ने बताया की वह गर्भवती है।
इसके बाद युवती ने गौरव को सारी बात बताकर उसपर शादी करने का दबाव डाला। उसके गर्भवती होने की बात जानकार: गौरव ने उसके साथ शादी करने से साफ इंकार कर दिया। काफी कोशिशो के बाद भी जब आरोपी उससे शादी करने को तैयार नहीं हुआ तब युवती महिला थाने जा पहुंची। पुलिस ने गौरव खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज उसे गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।