नागरिकों की शिकायतों को तत्काल निराकृत कर बेहतर ढंग से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं

Jul 29, 2023


महापौर श्रीमती मालती राय ने कृष्णा कैम्पस के रहवासियों की  

समस्याओं के समाधान हेतु आहूत बैठक में दिए निर्देश 

 महापौर श्रीमती मालती राय ने निर्देशित किया है कि मूलभूत सुविधाओं के संबंध में नागरिकों की शिकायतों का त्वरित गति से निराकृत कर बेहतर ढंग से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं। यह निर्देश महापौर श्रीमती राय ने कृष्णा कैम्पस के रहवासियों की शिकायतों के समधाधान हेतु आहूत बैठक में निगम अधिकारियों को दिए। बैठक में अधीक्षण यंत्रीद्वय उदित गर्ग व संतोष गुप्ता, नगरयंत्री जेड.ए.खान सहित निगम के अन्य अधिकारी व कृष्णा कैम्पस रहवासी संघ के प्रतिनिधि मौजूद थे। 

महापौर श्रीमती मालती राय से शुक्रवार को आई.एस.बी.टी. स्थित कार्यालय में कृष्णा कैम्पस के रहवासी संघ के प्रतिनिधियों ने भेंट की और साफ-सफाई, सीवेज, जलप्रदाय आदि के संबंध में चर्चा की और विभिन्न समस्याओं के संबंध में महापौर श्रीमती राय को अवगत कराया।

महापौर श्रीमती राय ने इस दौरान निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के नागरिकों को बेहतर से बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दृष्टिगत नागरिकों की शिकायतों को त्वरित गति से निराकृत किया जाए। महापौर श्रीमती राय ने रहवासी संघ के प्रतिनिधियों का आव्हान किया कि शहर को साफ, स्वच्छ बनाए रखने में स्वयं भी स्वच्छता बनाए रखे और अन्य लोगों को भी प्रेरित करने के साथ ही निगम की स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय सहयोग दें।   



Subscribe to our Newsletter