राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज भोपाल में, इन मार्गों पर जाने से बचे

Aug 03, 2023

ट्रैफिक पुलिस ने मार्ग परिवर्तन का जारी किया प्‍लान 

 भोपाल । देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राजधानी प्रवास पर आ रही है। यहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेने वाली है। इस कारण आम लोगों को असुविधाओं से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने मार्ग परिवर्तन का प्लान जारी किया है। यातायात पुलिस के प्लान के अनुसार, पुराने राजा भोज विमान तल से लेकर रवींद्र भवन तक कई मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।

पुराना विमानतल से रवीन्द्र भवन तक आवागमन के दौरान - यात्री बसों की डायवर्सन व्यवस्था (सुबह 10:30 बजे से शाम पांच बजे तक) इंदौर, उज्जैन की ओर से आने-जाने वाली यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैंड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ये बसें हलालपुर बस स्टैंड पर समाप्त होंगी। राजगढ़-ब्यावरा मार्ग की ओर से हलालपुर बस स्टैंड आने-जाने वाली यात्री बसें मुबारकपुर बायपास तिराहा से खजूरी बायपास तिराहा से बैरागढ़ मार्ग होते हुए हलालपुर बस स्टैंड तक जा सकेंगी।

सभी प्रकार के मालवाहक, भारी, व्यावसायिक एवं अनुमति प्राप्त वाहन -(सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक) रोशनपुरा चैराहे से पालीटेक्निक चौराहा, कमला पार्क, रेतघाट, वीआइपी रोड, लालघाटी, गांधी नगर तिराहा एवं पालीलटेक्निक चौराहा से गांधी पार्क तिराहा तक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। वैकल्पिक मार्ग- भारत माता चौराहा, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़ तिराहे से दाये मुड़कर, नाथू बरखेड़ा रोड, मुगालिया छाप, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा- मुबारकपुर चौराहा होकर आवागमन कर सकेंगे। सामान्य दो पहिया, चार पहिया वाहन - (सुबह10:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 3:55 बजे से शाम पांच बजे तक) रोशनपुरा चौराहे से पालीटेक्निक चौराहा, कमला पार्क, रेतघाट, वीआइपी रोड, लालघाटी, गांधी नगर तिराहा एवं पालीटेक्निक चौराहा से गांधी पार्क तिराहा तक आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। वैकल्पिक मार्ग-बैरागढ़, राजाभोज विमानतल एवं राजगढ़-ब्यावरा की ओर आवागमन करने वाले वाहन भारत माता चौराहा, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़ तिराहे से दायें मुड़कर, नाथू बरखेड़ा रोड, मुगालिया छाप, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा- मुबारकपुर चौराहा होकर आवागमन कर सकेंगे।

सीहोर-इंदौर की ओर आवागमन करने वाले वाहन भारत माता चौराहा, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़ , रातीबड़ , झागरिया होकर आवागमन कर सकेंगे। भोपाल शहर से सीहोर-इंदौर, राजगढ़-ब्यावरा एवं राजाभोज एयरपोर्ट की ओर जाने वाले प्रभात चौराहा, जेके रोड, रत्नागिरि, अयोध्या बायपास मार्ग, भानपुर, करौंद चौराहा, नई जेल, गांधी नगर तिराहा होकर आवागमन कर सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रकार के मालवाहक, भारी, व्यावसायिक एवं अनुमति प्राप्त वाहन -(सुबह 10:30 बजे से शाम पांच बजे तक)पालीटेक्निक चौराहे से रवीन्द्र भवन, केएन प्रधान तिराहा, राजभवन एवं मछलीघर तिराहा से गांधी पार्क तिराहा तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे ।सामान्य दो पहिया, चार पहिया एवं लोकपरिवहन वाहन -(सुबह 10:30 बजे से शाम पांच बजे तक)पालीटेक्निक चौराहे से रवीन्द्र भवन, केएन प्रधान तिराहा, राजभवन एवं मछलीघर तिराहा से गांधी पार्क तिराहा तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। वैकल्पिक मार्ग- पालीटेक्निक चौराहा से रोशनपुरा, भारत टाकीज, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया, जीप/कार रोशनपुरा चौराहा, कंट्रोल रूम, लिली चौराहा होते हुए भारत टाकीज की ओर आवागमन कर सकेंगे। रोशनपुरा चौराहा से भारत टाकीज, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की ओर जाने वालीं मिनी बसें एवं बड़ी बसें अपेक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-एक से होते हुए बोर्ड आफिस चौराहा, डीबी माल, प्रेस काम्प्लेक्स, बीएसएनएल तिराहा, ईओडब्ल्यू आफिस के सामने, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-एक, मैंदा मिल तिराहा, सुभाष नगर आरओबी, प्रभात चौराहा, बोगदापुल से होकर भारत टाकीज होते हुए आवागमन कर सकेंगी।



Subscribe to our Newsletter