जीएमसी में पीजी कर रही प्रेग्नेंट जूनियर डॉक्टर ने दवा का ओवरडोज लेकर किया सुसाइड
Jul 31, 2023
भोपाल। राजधानी भोपाल के कोयले का थाना इलाके में स्थित गांधी मेडिकल कॉलेज से पीजी कर रही महिला जूनियर डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मूल रूप से आंध्र प्रदेश की रहने वाली जूनियर डॉक्टर सरस्वती (27) पति जयवर्धन जीएमसी से गायनी में पीजी कर रहीं थी। उनकी पीजी की पढ़ाई लगभग पूरी होने वाली थी।
मृतका के करीबी दोस्तों के अनुसार सरस्वती प्रेग्नेंट थीं। जानकारी के जूनियर डॉक्टर सरस्वती ने बेहोशी के इंजेक्शन का ओवरडोज लेकर आत्महत्या की है। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। घटनास्थल की जांच के बाद पुलिस ने वहां से कई चीजों को जप्त कर अपने कब्जे में ले लिया है। जांच पूरी होने के बाद ही खुदकुशी के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।