जय श्री महाकाल के नारों की गूंज के साथ पीसी शर्मा ने हजारों श्रद्धालुओं को उज्जैन बाबा महाकाल दर्शन के लिए किया रवाना

Aug 14, 2023

आज दक्षिण पश्चिम विधानसभा भोपाल में माननीय विधायक श्री पीसी शर्मा जी द्वारा सावन के पावन माह में बाबा महाकाल के दर्शन हेतु निशुल्क ( दूसरा चरण) यात्रा रवाना की माननीय विधायक श्री पीसी शर्मा जी द्वारा 81 बसों द्वारा 4500 श्रद्धालुओं को उज्जैन के लिए स्वागत एवं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया 

दर्शनार्थियों को रवाना करने के दौरान पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा। कि जो लोग खुद के पैसों से बाबा महाकाल का दर्शन करने के लिए नहीं पहुंच पाचे हैं उनके लिए उन्होने ये निशुल्क ब्यवस्था की है जिससे वो बाबा महाकाल के दर्शन का लाभ प्राप्त करें और अपने घरों में सुख समृद्धि ला सकें। पूर्व मंत्री ने यात्रियों के लिए ना सिर्फ बसों की ब्यवस्था की है बल्कि उन्होने सभी यात्रियों के लिए बस में भोजन की भी ब्यवस्था कराई है जिससे किसी भी यात्री को किसी प्रकार की असुविधा ना होने पाए।


 इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष श्री मोनू सक्सेना जी महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कंसाना जी पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्डू चौहान जी पार्षद देवांशु कंसाना जी  पार्षद श्रीमती वीनू मोनू सक्सेना जी झुग्गी झोपड़ी प्रदेश अध्यक्ष निकेश चौहान जी राकेश यादव जी ब्लॉक अध्यक्षगण वार्ड अध्यक्ष गण एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Subscribe to our Newsletter