दो नावों पर सवारी कर रही हैं निर्मला सप्रे

Feb 07, 2025

कांग्रेस-बीजेपी की चुप्पी, तोमर असमंजस में 

भोपाल । सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से कांग्रेस की विधायक के रूप में निर्मला सप्रे चुनाव जीती थी। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने 5 मई को भाजपा की सदस्यता लेने की घोषणा की। भाजपा के पक्ष में लोकसभा चुनाव का प्रचार किया। कांग्रेस पार्टी ने उनकी सदस्यता खत्म करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा। दल बदल करने के कारण उनकी सदस्यता खत्म करने के लिए कांग्रेस ने पत्र लिखा था। कांग्रेस के इस पत्र पर विधानसभा अध्यक्ष ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। निर्मला सप्रे विधायक बनी हुई है। 

 विधायक निर्मला सप्रे ने इस मामले में चुप्पी बनाकर रखी हुई है। वह विधानसभा अध्यक्ष को अपने बयान में यह नहीं बता रही हैं, उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली या नहीं नही। नाहि यह बता रही है कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी है। 

 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने एक पत्र विधानसभा अध्यक्ष को लिखा है। जिसमें उन्होंने निर्मला सप्रे के भाजपा में शामिल होने की बात से इनकार किया है। निर्मला सप्रे भाजपा की सदस्य नहीं है, इसका भी उन्होंने उल्लेख किया है। 

 विधायक निर्मला सप्रे अपने दोनों हाथ में लड्डू लेकर चल रही हैं। कांग्रेस ने उन्हें अभी तक पार्टी से बाहर नहीं निकला है। यदि कांग्रेस उन्हें सदस्यता से निष्कासित कर देगी। उसके बाद वह विधायक बनी रहेगी। इसको लेकर कांग्रेस उन्हें निष्कासित नहीं कर रही है। निर्मला सप्रे जिन शर्तो के साथ भाजपा में गई थी। भाजपा उनकी शर्तों को अब नहीं मान रही है। दोनों ही पक्षों पर दबाव बनाने के लिए उन्होंने चुप्पी साथ रखी है। इसका फायदा निर्मला सप्रे और भाजपा को हो रहा है। कांग्रेस विधायक होते हुए भी निर्मला सप्रे कांग्रेस के साथ खड़ी नहीं है। कांग्रेस कुछ कर भी नहीं पा रही है। दो नावों की सवारी में अभी तो उन्हें मजा आ रहा है। भविष्य में डूबना तय है। 2 नावों पर सवारी करने वालों का यही हश्र होता है। 



Subscribe to our Newsletter