नये साल में मिलेगी नगर निगम के मुख्य
Dec 26, 2025
मुख्यालय के नये भवन की सौगात ...!
भोपाल। नए साल 2026 में नगर निगम के मुख्यालय के नये भवन की सौगात मिलने की पूरी संभावना है। निगम से जुड़े सूत्रों का कहना कि जनवरी के पहले सप्ताह से इसका सामान जाना प्रारंभ हो जाएगा और दूसरे सप्ताह तक इसे लोकार्पण किया जा सकता है।
अच्छी बात है कि अब भोपाल नगर निगम के सभी दफ्तर एक ही छत के नीचे लगेंगे। निगम मुख्यालय की बिल्डिंग का काम पूरा हो गया है। भोपाल नगर निगम मुख्यालय अभी 10 जगहों पर बंटा है।
गौर तलब है कि निगम मुख्यालय की बिल्डिंग का काम लगभग पूरा हो गया है। राजधानी भोपाल के लिंक रोड नंबर 2 पर सेंट मैरी स्कूल के सामने नगर निगम के हेडक्वार्टर निर्माण किया गया है। भोपाल महापौर मालती राय ने दावा किया है कि जनवरी माह में इसे पूरी तरह शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए