नगर निगम ने शुरू किया तिरंगा वितरण,महापौर ने टॉप एंड टाउन पर किया शुभारंभ

Aug 11, 2023

भोपाल नगर निगम द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरुवार से तिरंगा वितरण शुरू कर दिया है। इसके लिए नगर निगम द्वारा वार्ड वार एक हजार तिरंगें भेजे गए है। यानी पूरे 85 वार्ड में निगम द्वारा 85 हजार तिरंगे वितरित किए जाएंगे।

इससे पहले गुरुवार सुबह से ननि के जनसंपर्क विभाग द्वारा वार्डवार तिरंगे वितरण के लिए यह सामग्री जोन स्तर पर भेजी गई जिसके बाद इसका वितरण शुरु हुआ। सबसे पहले टॉप एंड टाउन न्यू मार्केट में भोपाल महापौर मालती राय ने इसकी शुरुआत की। इस दौरान बाजार में खरीदारी के लिए आए लोगों ने उत्साह के साथ अपने घर पर तिरंगा लहराने के लिए झंडा लिया।

बता दें सबसे पहले जोन क्रमांक 21 में इसके वितरण की शुरुआत हुई। जोनल अधिकारी अर्जुन मेघानी ने बताया कि आजादी के अमृत काल में हर घर तिरंगा लहराए इसके लिए नगर निगम आयुक्त फ्रैंक नोबल ए और महापौर मालती राय द्वारा जो प्रयास किए गए है उसके चलते वार्डो में तिरंगा झंडा लेने के लिए लोग आ रहे है। वार्डवार यह तिरंगा वितरण आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान इस अभियान की शुरुआत महापौर मालती राय के द्वारा की गई।  इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी और मार्केट में खरीदारी के लिए आए लोग झंडा लेने के लिए पहुंचे।

इस अवसर पर नगर निगम की अपर आयुक्त टीना यादव, सहायक आयुक्त एकता अग्रवाल ,नगर निगम जोन क्रमांक 21 की जोन अध्यक्ष आरती राजू अनेजा ,जोनल अधिकारी अर्जुन मेघानी सहित न्यू मार्केट व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय वलेच्छा पूर्व अध्यक्ष सतीश गंगराड़े, अजय अग्रवाल सहित न्यू मार्केट के सैकड़ों व्यापारी मौजूद थे l

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सभी नागरिक इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और 13 से 15 अगस्त तक यह अभियान चलेगा इस दौरान सभी लोग देश की आन बान शान के लिए घर में तिरंगा फहराये और 15 अगस्त के बाद सह सम्मान से उतारकर रखें l

महापौर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम के सभी जोनल कार्यालय में वार्ड कार्यालय में तथा विक्रय केंद्रों में तिरंगा बहुत ही रियायती दामों पर दिया जाएगा  इस दौरान लगभग 400 तिरंगे की बिक्री की गई वार्ड प्रभारी हरेंद्र जाटव के द्वारा तिरंगा विक्रय केंद्र की देखरेख की जा रही है l


Subscribe to our Newsletter