अलग-अलग इलाको में मनचलो ने की किशोरियो से छेड़छाड़

Aug 11, 2023


शहर के गोविंदपुरा और कटारा हिल्स थाना इलाके में मनचलो द्वार किशोरियों से छेड़छाड़ की घटनाये प्रकाश में आई है। पुलिस के अनुसार एकता नगर में रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग ने शिकायत करते हुए बताया की आरोपी अतुल चौधरी और अनिकेत हांण्डा ने उसके साथ छेड़छाड़ की है, वही विरोध करने पर आरोपियो ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

छेड़छाड़, पोक्सो सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। उधर कटारा हिल्स पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि ग्राम बराई चौराहा पर उसके साथ बाइक सवार तीन युवकों ने छेड़छाड़ की और अशलील कमेंटस करते हुए फरार हो गये। पीड़ीता ने पुलिस को आरोपियो की बाइक का नबंर भी बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर बाइक नंबर के आधार पर उनकी पहचान जुटा रही है।



Subscribe to our Newsletter