बदमशो ने वृद्ध से शराब के लिये की अड़ीबाजी, कॉच के टूकड़े से किया हमला
Sep 14, 2023
भोपाल। गोविंदपुरा थाना इलाके में दो बदमाशो ने वृद्ध पर शराब पीने के लिये अड़ीबाजी करते हुए पैसौ की मांग की। वृद्ध के इंकार करने पर आरोपियो ने उसपर कॉच के टूकड़े से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार अन्ना नगर, गोविंदपुरा में रहने वाले 60 वर्षीय चेला मुत्थू पिता रामा स्वामी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र में काम करते हैं। शाम के समय वह काम के बाद साइकिल से वापस घर लौट रहे थे।
रास्तें में रमन स्कूल के पास लघुशंका आने पर वह रुक गये। उसी समय दो युवक वहॉ आये और उनसे शराब पीने की बात कहते हुए पैसै देने की मांग की। चेला मुत्थू ने युवको को पैसे देने से मना किया और वहॉ से जाने का प्रयास करने लगे। इस पर दोनों बदमाश गुस्सा हो गये और उनके साथ गाली-गलौज करनी शुरु कर दी। चेला मुत्थू ने जब उनके गाली देने का विरोध किया तब एक बदमाश ने उनके साथ झूमाझटकी करते हुए उन्हें पकड़ लिया और उसके साथी ने कांच के टुकड़े से उन पर वार कर दिया।
कांच का टुकड़ा उनके पेट में लगने से वह घायल हो गये और खून निकलने लगा। वृद्ध ने मदद के लिये शोर मचाया जिससे घबराकर दोनो आरोपी वहां से भाग गये। इसके बाद जैसै-तैसै घर पहुंचे और घटना की जानकारी अपनी पत्नि को दी। पत्नी उन्हें घायल हालत में इलाज के लिये जेपी अस्पताल लेकर पहुंची। इलाज कराने के बाद फरियादी थाने पहुंची जहॉ पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर हुलिये के आधार पर उनकी धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिये है।