मंत्री सारंग, महापौर एवं निगम अध्यक्ष ने मां दुर्गा की झांकी स्थापना हेतु किया भूमिपूजन

Aug 24, 2023

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, महापौर श्रीमती मालती राय एवं निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने विजय स्तंभ के पास न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में मां दुर्गा की झांकी स्थापना हेतु भूमिपूजन किया।  

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, महापौर श्रीमती मालती राय एवं निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने न्यू मार्केट स्थित विजय स्तंभ के पास न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ व्यापारी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा दुर्गा उत्सव में स्थापित की जाने वाली मां दुर्गा की झांकी निर्माण हेतु भूमिपूजन किया।

न्यू मार्केट व्यापारी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष विजय स्तंभ के पास भव्य झांकी का निर्माण कराया जाता है। भूमिपूजन के अवसर पर पूर्व निगम परिषद अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, महापौर परिषद के सदस्य जगदीश यादव, क्षेत्रीय पार्षद एवं जोन क्र. 21 की अध्यक्ष श्रीमती आरती अनेजा, वैद्य पं. गोपालदास मेहता, न्यू मार्केट व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय बलेचा सहित समिति के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 



    


Subscribe to our Newsletter