मंत्री सारंग ने महापौर की उपस्थिति में किया विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण
Aug 24, 2023
भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने महापौर श्रीमती मालती राय की उपस्थिति में विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की। इस अवसर पर विधायक श्रीमती कृष्णा गौर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामकुंवर गुर्जर सहित अन्य गणमान्य नागरिक व अधिकारीगण मौजूद थे।
स्थानीय रविन्द्र भवन में बुधवार को सांय विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के मुख्य आतिथ्य तथा महापौर श्रीमती मालती राय की विशेष उपस्थिति में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री सारंग, महापौर श्रीमती राय व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तथा विद्वार्थियों को स्कूटी की चाबी भेंट कर स्कूटियां वितरित की। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग एवं महापौर श्रीमती राय ने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा आव्हान किया कि विद्यार्थी मेहनत और लगन के साथ शिक्षा ग्रहण करें और अपने माता-पिता, विद्यालय, शहर एवं प्रदेश का नाम रोशन करें।