निजी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को भी देनी होगी 1 साल की अनिवार्य सेवा

Aug 29, 2022

 मध्य प्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले छात्रों को, एमबीबीएस की डिग्री लेने के बाद शासन द्वारा आवंटित अस्पताल में 1 साल तक अनिवार्य सेवा देना होगी। सरकार 55000 रुपये प्रति माह मानदेय डॉक्टरों को देगी। माह में केवल एक आकस्मिक अवकाश की सुविधा नये डॉक्टरों को होगी।

स्वास्थ्य संचालनालय ने 1172 डॉक्टरों की पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इन में सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके डॉक्टरों के नाम शामिल हैं। इस सूची में लगभग 700 डॉक्टर निजी मेडिकल कॉलेजों से शिक्षा प्राप्त कर डॉक्टर बने हैं।

मध्यप्रदेश में डॉक्टरों की लगातार कमी बनी हुई है। मेडिकल ऑफिसर के रूप में लगभग 1100 पद खाली पड़े हैं। सरकार एमबीबीएस कर चुके डॉक्टरों को 55000 प्रति माह, पीजी डिग्री हासिल कर चुके डॉक्टरों को 57000 प्रति माह और पीजी डिप्लोमा कर चुके डॉक्टरों को 59000 रुपये प्रति माह का मानदेय देती है।

Subscribe to our Newsletter