एमबीए छात्र ने फांसी लगाई, सेकंड सेमेस्टर में दो सब्जेक्ट रुकने से था तनाव में

Aug 11, 2023


भोपाल। मिसरोद इलाके में किराये से रहकर एमबीए की पढ़ाई करने वाले छात्र द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किये जाने की घटना प्रकाश मे आई है। फिलहाल खुदकुशी के सही कारणो का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन शुरुआती जॉच में सामने आया है कि छात्र के सेकंड सेमेस्टर में दो सब्जेक्ट रुक गए थे, जिसके कारण वो डिप्रैशन में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार मूल रुप से औबेदुल्लागंज का रहने वाला 25 वर्षीय अंकित रैकवार मिसरोद क्षेत्र में इंडस टाउन स्थित कौशल्या अपार्टमेंट में पढ़ाई करने वाले अपने दोस्त के साथ किराए से रहकर निजी कॉलेज से एमबीए कर रहा था। बीती सुबह उसका दोस्त कॉलेज चला गयालेकिन अंकित घर पर ही रुक गया।

बाद में जब उसका दोस्त लौटकर आया और दरवाजा भीतर से बंद होने पर उसने काफी आवाजे लगाई लेकिन न तो अकिंत ने दरवाजा खोला और न ही भीतर से कोई जवाब आया। अनहोनी की आशंका के चलते दोस्त ने अंकित के ममेरे भाई को फोन कर बुलाया। जैसै-तैसै दोनों कमरे के अंदर पहुंचे तो उन्हें अंकित का शरीर फांसी के फदें पर लटका नजर आया।

बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन के बाद शव को पीएम के लिये भेज दिया। पुलिस को घटनास्थल से मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से अपनी जान दे रहा हुं, इसके लिए कोई और दोषी नहीं है। जॉच टीम का कहना है कि सुसाइड नोट से कारणो का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि शुरूआती जांच सामने आया है की मृतक अंकित एमबीए सेकंड सेमिस्टर की पढ़ाई कर रहा था।

बीते दिनो आए रिजल्ट में उसके दो सब्जेक्ट रुक गए थे। इसे लेकर वह काफी डिप्रैशन में था। हादसे से पहले बुधवार-गुरूरवार को रात करीब तीन बजे उसने अपने माता-पिता का फोन कर रिजल्ट के बारे में बताया था। पुलिस ने उसका मोबाइल जप्त करते हुए अन्य बिदुंओ पर जॉच शुरु कर दी है।



Subscribe to our Newsletter