महापौर श्रीमती राय मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन में हुई सम्मिलित
Aug 11, 2023
बहनों के साथ स्क्रीन पर देखा रीवा में आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना राज्य स्तरीय सम्मेलन का सीधा प्रसारण
भोपाल। महापौर श्रीमती मालती राय मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन में सम्मिलित हुई और उपस्थित बहनों के साथ स्क्रीन पर रीवा में आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना राज्य स्तरीय सम्मेलन का सीधा प्रसारण भी देखा।
महापौर श्रीमती राय ने जोन क्रमांक 10 के वार्ड क्रमांक 49 अंतर्गत जनता कालोनी में आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन में उपस्थित बहनों को योजना की तीसरी किश्त जारी होने की बधाई देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा आज प्रदेश भर की 01 करोड़ 25 लाख बहनों के खाते में तीसरी किश्त के 1209 करोड़ रूपये अंतरित किये जा रहे हैं।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महापौर श्रीमती राय का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महापौर परिषद की सदस्या श्रीमती सुषमा बावीसा, क्षेत्रीय पार्षद एवं जोन अध्यक्ष श्री बाबूलाल यादव, अपर आयुक्त सुश्री टीना यादव, सहायक आयुक्त सुश्री एकता अग्रवाल, पूर्व पार्षद श्रीमती संतोष हिरवे सहित निगम के अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में बहनें उपस्थित थीं।
महापौर श्रीमती मालती राय गुरूवार को जनता कालोनी में आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन में सम्म्मिलित हुई और सम्मेलन में उपस्थित बहनों को योजना की तीसरी किश्त अंतरित होने की बधाई देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा आज प्रदेश भर की 01 करोड़ 25 लाख बहनों के खाते में तीसरी किश्त के रूप में 1209 करोड़ रूपये अंतरित किये जा रहे हैं।
महापौर श्रीमती राय ने मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रचलित अन्य योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा समाज के हर वर्ग की चिंता की गई है। बेटियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना, बुजुर्गों के लिए तीर्थदर्शन योजना, सीखो-कमाओ योजना और बहनों के लिए लाड़ली बहना योजना लागू करके बहन, बेटियों का आत्म-विश्वास एवं आत्म-सम्मान बढ़ाने का काम किया है।
महापौर श्रीमती राय ने कहा कि जो बहनें-बेटियां फार्म भरने से वंचित रह गई हैं उनके फार्म भी भरवाये जा रहे हैं जिससे उन्हें भी योजना का लाभ मिल सके। महापौर श्रीमती राय ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत क्षेत्र के बुजुर्गों के फार्म भरवाने के निर्देश भी दिये जिससे उन्हें तीर्थ यात्रा का लाभ मिल सके।