तेंदुए की हालत में सुधार, बुखार हो गया है कम

Sep 02, 2023

देवास में मिले तेंदुए का  इंदौर के प्राणी संग्रहालय में चल रहा है इलाज

 भोपाल । प्रदेश के देवास जिले के इकलेरा माताजी गांव में बीमार अवस्था में मिला तेंदुए की हालत में सुधार हो रहा है। इस तेंदुए का इलाज इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में किया जा रहा है। तेंदुए की हालत में मामूली सुधार हुआ है। तेंदुए का बुखार कम हुआ है। साथ ही मिर्गी जैसे दौरे भी बंद हो गए। जबलपुर के वेटरनरी विशेषज्ञों की टीम ने अब तक तेंदुए के खून, लार और मल-मूत्र के सैंपल इकट्ठा किए हैं।


शनिवार को जांच रिपोर्ट आने के उम्मीद है। इसके बाद ही डाक्टरों को बीमारी की असल वजह पता लग सकेगी। फिलहाल दूसरे दिन शुक्रवार को भी तेंदुए को ग्लूकोस की बोतल चढ़ाई गई। ड़ियाघर प्रभारी डा. उत्तम यादव का कहना है कि तेंदुए को निरंतर ग्लूकोस की बोतल चढ़ाई जा रही है। उसकी हालत में सुधार नजर आया है। दिनभर से बुखार भी नहीं आया है।डाक्टरों के मुताबिक, तेंदुए को न्यूरोलाजिकल डिसआर्डर या वायरस अटैक की आशंका जताई है, क्योंकि मस्तिष्क से उसके शरीर का संपर्क बहुत कम है।


इसकी वजह से तेंदुआ अपना मूल स्वभाव भी भूल चुका है। उसकी आंखों की रोशनी भी प्रभावित हुई है।




Subscribe to our Newsletter